फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ हत्या का मुदकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के अदवा नदी में मंगलवार को मिले युवक के शव के मामले में भाई की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आशनाई समेत अन्य मामले को लेकर हत्या होने की आशंका जताते हुए घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोनगढ़ा गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में बैधा गांव निवासी राजन, मुस्तकीम उर्फ चीनी, पप्पू, बकरीदू एंव अजहर, के विरुद्ध भाई प्रभाकर 28 वर्ष की हत्या करने के आरोप में हलिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। बताया कि मेरा भाई प्रभाकर दो फरवरी शाम सात बजे अपने घर से बैधा गांव के लिए निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। पांच फरवरी को उसने बैधा गांव निवासी कुछ लोगों के खिलाफ थाने में भाई की हत्या करने की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बजाय उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज कर शांत बैठ गई। इससे उसके बारे में पता नहीं चल पाया। तीन अप्रैल को उसकी लाश अदवां नदी में उतरायी मिली। दो फरवरी को बकरीदू समेत अन्य लोग मेरे भाई को बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। चर्चा है कि हत्यारोपियों में से ही एक व्यक्ति की लड़की से प्रभाकर बातचीत किया था। जिससे उसको आशंका थी कि प्रभाकर उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा है। इसी के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। जबकि उसके भाई का कहना है कि मृतक को दो लड़की और एक लड़का है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हलिया प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें