फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बदमाशों ने विद्युत कर्मी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मझवां नहर पर गोवर्धनपुर गांव के पास बुधवार की रात बदमाशों ने बिजली विभाग के एक संविदा कर्मचारी को तमंचा सटा कर उसके पास मौजूद 58 सौ रुपया और दो मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना सौ नंबर पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करने की बजाय उससे सुबह थाने आकर तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामसभा लच्छापुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी के रहने वाले वंशराज सिंह 45 वर्ष कछवां के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात आठ बजे मझवां नहर से होते हुए घर जा रहा था कि गोवर्धनपुर गांव के पास चार बदमाशों ने साइकल सवार वंशराज सिंह को रोक लिया और तमंचा सटा कर साइकिल, 58 सौ रुपया, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड छीन लिया। भुक्तभोगी ने सुबह थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रुपया छीनने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें