फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से पत्नी की मौत, पति और भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा । चकिया से सोनभद्र की ओर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पति तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रमीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास की है।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर जिले के चांदपुर निवासी शिव कुमार (35) अपनी पत्नी रीता देवी (25) और साला मान सिंह (22) के साथ मोटर साइकल से सोमवार की सुबह सोनभद्र की ओर जा रहा था। बाइक सवार तीनों जैसे ही हनुमान घाटी के समीप पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक पलट गई। रीता ट्रक के नीचे आ गए और उस पर से ट्रक का पहिया गुजर गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।शिव कुमार व उसका साला गंभीर रूप से घायल हो होकर दूर जा गिरे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को आनन फानन में निजी चिकित्सालय ले गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और बहू का शव देखते ही बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें