फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसाई से बदमाश ने छीने दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरहट्टी इलाके में रविवार की रात एक पीतल व्यवसायी की गाड़ी रोक कर बाइक सवार बदमाश जेब से दस हजार रुपया छीन कर फरार हो गया। घटना के बाद भुक्तभोगी ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित का आरोप है कि यूपी 100 की पुलिस को फोन करने के बावजूद रिंग जाता रहा लेकिन फोन रीसिव नहीं किया गया। बदमाश के हमले के बाद व्यवसायी को अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के दुर्गा देेेवी मोहल्ला निवासी बाल किशन उर्फ बालाजी पीतल व्यवसायी व कैंटिन मालिक भी हैं। रविवार की रात साढ़े नौ बजे वह नगर के गुरहट्टी में किसी काम से गए थे। वह अपने एक दोस्त से दस हजार रुपया उधार पैसा लेकर घर आ रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरहट्टी चौराहे के पास पहुंचे कि बाइक सवार एक बदमाशा पीछे से आया और उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाश नीचे उतरा और उनके शर्ट की जेब में मौजूद दस हजार रुपया छीन कर फरार हो गया। बदमाश ने सीने पर स्थित पाकेट से पैसा निकालने के लिए तेजी से झपट्टा मारा जिससे व्यवसायी को सीने में चोट लगी। पैसा लेकर भागते देख व्यवसायी ने शोर मचाया लेकिन कोई भी व्यक्ति बदमाश को पकड़ नहीं सका। सीने में चोट लगने के कारण आसपास के लोग व्यवसायी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। व्यापारी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाश को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें