फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की गोली मारकर हत्या करने बाद लूट ले गए सरिया लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरायनपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सरिया लोडकर बनारस जा रहे एक ट्रक चालक को बदमाशों ने मंगलवार की रात बीच रास्ते में गोली मार कर ट्रक लूट लिया। लुटेरों ने चालक के शव को अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाईपास स्थित रेलवे पुल के नीचे फेंक दिए ताकि लोग हादसा समझें। शव रेलवे लाइन पर गिरने की बजाय उससे करीब 15 फीट दूरी पर गिर गया, जिसे बुधवार की सुबह रेलवे लाइन देखा तो पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

इलाहाबाद के हंडिया क्षेत्र के वारी आंशिक का रहने वाला रामअचल चौहान (32) वाराणसी के अजय कुमार चौबे का ट्रक चलाता था। रामअचल 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ट्रक पर सरिया लाद कर वाराणसी जा रहा था। इसी बीच बदमाश उसके वाहन में चढ़ गए। नरायनपुर त्रिमुहानी बाईपास स्थित रेलवे पुल के पास उसकी कनपटी पर सटा कर गोली मार दी। शव को पुल के नीचे रेलवे लाइन पर फेंक दिया। शव ट्रैक पर गिरने के बजाय उससे 15 फुट दूर जा गिरा। सुबह शव देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी नक्सल अजय कुमार सिंह व सीओ चुनार सुधीर कुमार मौका मुआयना किया। चालक के कनपटी पर गोली लगी देख कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। चालक का पता लगने पर उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार के लोग नरायनपुर चौकी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिवार वालों ने बताया कि दस वर्ष से ट्रक चलाता था। वह घर से एक माह पूर्व निकला था। मंगलवार को दिन में घर फोन करके परिवार का हाल चाल लेते हुए रात में घर आने को कहा था। चार भाइयों में तीसरे नंबर के रामअचल के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें