फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। थाना अंतर्गत अष्टभुजा चौकी के पास तेज गति से इलाहाबाद की ओर से आ रही एक रोडवेज की बस से कुचल कर मंगलवार की रात करीब दस बजे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव निवासी अजय विश्वकर्मा 22 वर्ष पुत्र शिवदास विश्वकर्मा बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया मोहल्ले में रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। लौटते समय रात करीब दस बजे वह जैसे ही विंध्याचल के बिरोही गांव के पास पहुंचा कि इलाहाबाद की ओर से तेज गति में आ रही रोडवेज की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही बाइक लेकर गिर पड़ा। जिसे बस ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पहुंचे अष्टभुजा चौकी प्रभारी बह्मानंद यादव ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें