फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से एक ताजिएदार की मौत, आठ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। खैरा स्थित कर्बला में ताजिया दफन कर घर लौट रहे दस ताजियादार रविवार की शाम छह बजे हरदरा गांव के पास करेंट की चपेट में आ गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ से अधिक लोग झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उनको बचाया और कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल, सीएचसी कछवां, पाहों के एक निजी चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दो को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कछवां के धनैता गांव से ताजियाए लेकर रविवार की दोपहर भारी संख्या में ताजिएदार क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित कर्बला में दफन करने गए थे। ताजिया दफन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे कछवां थाना क्षेत्र के हरदरा गांव के पास जैसे ही पहुंचे कि सड़क किनारे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार से ताजिए का ऊपरी हिस्सा छू गया। इससे उसे पकड़ने वाले दस से अधिक लोग करेंट की चपेट में आ गए और गिरकर तड़पने लगे। इससे अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग ताजिया के नीचे दब कर चुटहिल हो गए। ग्रामीणों ने फारूख (22) , साबेत (20) , अख्तर (25), शहाबुददीन (28), जावेद (23), तालिब (25) निवासी धनैता समेेत दस लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां, पाहों स्थित निजी नर्सिंग होम तथा कछवां क्रिश्चियन चिकित्सालय ले गए। क्रिश्चियन अस्पताल में डाक्टरों ने फारूक को मृत घोषित कर दिया जबकि कछवां सीएचसी व पाहों में भर्ती साबेत, शहाबुददीन, जावेद और तालिब, अख्तर को वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें