फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के गौरहीं गांव में बुधवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट के चलते अन्त्योदय कार्ड धारक, विधवा महिला की लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। चीख पुकार पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गौरहीं गांव निवासिनी विधवा प्रभावती देवी पत्नी स्व. शंभू बियार जो अन्त्योदय कार्ड धारक महिला है। उसके परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी का काम करने बाहर गए थे। वह अकेले ही घर पर थी। गुरुवार की रात्रि विद्युत शार्ट सर्किट के चलते घर में आग लग गई। वह बगल में सो रही थी अचानक आग की लपटों से घर में रखा खाने पीने सहित घर गृहस्थी का सारा सामान धू धू कर जलने लगा। महिला की चीख पुकार पर जागे ग्रामीणों ने आग बुझाई तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें