लालगंज। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर सोमवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ट्रक पर लदा पेंट सड़क पर फैल गया। मौके का फायदा उठाते हुए ग्रामीण सड़क पर गिरे पेंट को डिब्बे में भरने के लिए दौड़ पड़े। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची करनपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने घायल चालक को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
नागपुर से एक ट्रक पेंट लादकर करके वीरगंज नेपाल बार्डर जा रहा था। सोमवार की सुबह सात बजे जैसे ही करनपुर पहाड़ी के पास पहुंचा कि कोहरे के चलते चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में चालक अनाम घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। ट्रक पलटते ही उस पर लदा पेंट सड़क पर फैल गया। इसकी खबर लगते ही ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और पेंट को अपने बाल्टी और डिब्बे में भरने लगे।