फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर किशोर की हुई मौतता

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के रामघाट पर रविवार की सुबह गंगा में स्नान करते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस की मदद से शव को बाहर निकलवाया और उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मौसम अचानक बदलने के बाद शनिवार की रात आई आंधी और बारिश के चलते बिजली गुल हो गई थी। बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति नहीं हुआ। पानी नहीं आने के कारण रामगया घाट निवासी दीपू द्विवेदी का पुत्र प्रिंस (17) रविवार की सुबह रामघाट पर गंगा में स्नान करने गया था। पानी में उतरकर वह नहाने लगा। इसी बीच गंगा में उसने डुबकी लगाई। कुछ देर तक बाहर नहीं निकला तो घाट पर मौजूद उनके चाचा हैरान हो गए। कुछ देर इंतजार किया फिर भी बाहर नहीं आया तो उन्होंने घर जाकर परिजनों को अवगत कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग दौड़कर घाट पर पहुंचे और पुलिस की मदद से प्रिंस को गंगा से निकाला। आननफानन में उसे अमरावती चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने देखते ही प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
रामगया घाट निवासी प्रिंस द्विवेदी (17) पुत्र दीपू द्विवेदी नगर के सेमफोर्ड स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। परीक्षा देने के बाद अभी तक उसका रिजल्ट नहीं आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। दीपू तारा मंदिर के पुजारी होने के साथ ही पेशे से ट्रक ड्राइवर है। घटना के समय वह माल लोड कर गैपुरा के लिए निकले थे। पुत्र के गंगा में डूबने की खबर सुनते ही भागकर घर आए और पुत्र के शव को देखकर रो पड़े। पत्नी उषा देवी अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो जा रही थी। युवक की बड़ी बहन प्रिंयका द्विवेदी और छोटी बहन स्वाति का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें