मिर्जापुर। देहात कोतवाली के सामने स्थित तालाब में एक सूअर ने सोमवार की दोपहर अपने ही पालक महिलापर उस समय हमला बोल दिया जब वह नवजात बच्चे को उठाने गई थी। चीख सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से सुअर को वहां से भगाया और घायल महिला को जिला चिकित्सालय ले गए। वहां से महिला को बीएचयू रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इस घटना से दहशतजदा मुहल्ले वालों ने सूअर पकड़ने की मांग नगर पालिका से की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरियान बस्ती के मिठाईलाल सोनकर की पत्नी सोमारी देवी (70) ने सुअरों का पालन किया है। सोमवार की सुबह उसे पता चला कि उसकी एक सूअर देहात कोतवाल के सामने स्थित नौगहड़वा तालाब किनारे बच्चों को जन्म दिया है। दोपहर में बच्चों को धूप लगने लगने लगी तो सोमारी देेवी सूअर के पास पहुंची और उसे चारा खिलाया। जैसे ही उसके बच्चों को उठा कर घर लाने लगी कि वैसे ही सूअर ने हमला बोल दिया। उसके चेहरे, हाथ को बुरी तरह काट खाया। महिला के शोर पर छत पर मौजूद एक युवक ने लोगों को बुलाया। लाठी-डंडा से डराकर किसी तरह उसे सुअर को वहां से भगाया गया। जमीन पर गिरकर तड़प रही वृद्धा को चिकित्सालय ले जाया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि इसके पहले कभी किसी पशु ने हमला नहीं किया था। यह पहली बार है, जब किसी सूअर ने हमला कर इतनी बुरी तरह से किसी को घायल किया है। उधर मुस्लिम बस्ती के लोगों ने बताया कि रविवार को अपनी मुर्गी हंकाने गए आजाद अली 17े वर्ष पुत्र वकील अहमद पर भी हमला कर घायल कर दिया था। पास जा रहे बकरी व अन्य पशुओं पर भी हमला कर रही है। बताया कि तालाब किनारे बच्चे भी जाते हैं उनपर भी हमला कर सकती है, इसलिए इसका यहां रहना खतरे से खाली नहीं है।