फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर औराई मार्ग पर रोडवेज बस ट्रक भिड़े, दस यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर से वाराणसी जाते समय रोडवेज की एक बस चील्ह औराई मार्ग पर टेढ़वा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में दस से अधिक यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी चील्ह भेजा ।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज की एक बस मिर्जापुर से सवारियों को लेकर मंगलवार को बनारस जा रही थी। दोपहर तीन बजे जैसे ही बस चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर होते ही उसमें सवार अनीता, पूजा, सुरभि, कल्लू, अंकित, अमित, ग्वाला समेत दस से अधिक यात्री घायल हो गए। अनीता गुप्ता 38 वर्ष, पूजा सिहं 22 वर्ष, सुरभि 12 वर्ष के गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल भेजा गया जबकि कल्लू 60, अंकित 30, अमित 28, ग्वाला 58 का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें