फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर प्रांतीय बैट्री चोर गिरोह के मुख्य आरोपी समेत सात सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। क्राइम ब्रांच व विंध्याचल की पुलिस ने मध्य प्रदेश व यूपी के कई जिलों में टावरों व वाहनों से बैट्री चुराने वाले अंतर प्रांतीय गिरोह के मुख्य आरोपी समेत सात सदस्यों को शुक्रवार की भोर में तीन बजे गैपुरा लालगंज रोड पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर के पास गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके पास से चोरी की 14 बैट्री, मीटर केबल, कटर मशीन, एक टाटा सूमो , एक तमंचा व पांच अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सभी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शुक्रवार को बताई।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद में अंतरप्रांतीय गिरोह के सदस्य टावर व वाहनों से बैट्री चुराने के लिए आने वाले हैं। तभी पता चला कि 23 अगस्त को विंध्याचल थाना के गैपुरा कामापुर स्थित ईडेश टावर व 25 की रात महरौड़ा में स्थित एक मोबाइल टावर का चोर बैट्री चुरा ले गए। जानकारी मिलते ही घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय की निगरानी में सीओ नगर संजय सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज ठाकुर, सर्विलांस प्रभारी यूपी सिंह, इंटेलिजेंस के प्रभारी राम स्वरूप शर्मा तथा विंध्याचल थानाध्यक्ष देवीधर शुक्ला की चार टीमें गठित की गईं। टीम सुरागरसी में लगी थी कि गुरूवार को सूचना मिली कि अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के सदस्य जिले में फिर किसी को वारदात को अंजाम देने के लिए लालगंज की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलत ही गैपुरा लालगंज रोड पर टीम पहुंची और कामापुर के पास शुक्रवार की भोर में गोल्ड कलर की आ रही सूमो को रोक कर उसमें सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी कराई तो उसमें से 14 टावर की बैट्री, चार बैट्री चार्जर, लोहा कटर मशीन, उपकरण, 15 मीटर डीजी व पावर केबिल व तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील गौड़ पुत्र तारकेश्वर निवासी नैनी सब्जी मंडी इलाहाबाद, बल्लू धइकार पुत्र केमला निवासी चक फदुला भटारी नैनी, अशोक दलित पुत्र गिरधारी लाल निवासी गौरा थाना दुर्गागंज भदोही, अनिल दलित पुत्र रामनरेश निवासी महारनपुरवा नैनी इलाहाबाद, पिंकू दलित पुत्र राधे निवासी दलित बस्ती भीम नगर अशोक टाकीज चौराहा नई सब्जी मंडी इलाहाबाद, दीपू आदिवासी पुत्र शंभूनाथ निवासी चक दाउदनगर नैनी, जितेंद्र धईकार पुत्र लाला निवासी नैनी सब्जी मंडी इलाहाबाद शामिल हैं। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कहां कहां चोरी की वारदात को दिया अंजाम
19 अगस्त की रात अमेठी में, 30 अगस्त की रात मध्य प्रदेश में, एक सितंबर की रात चित्रकूट में, एक फरवरी को सुल्तानपुर में, दो मार्च को जौनपुर में बैट्री चोरी करने की कई घटनाओं को इन लोगों ने अंजाम देने की बात बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें