अहरौरा। अंतर प्रांतीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी खेप एसटीएफ वाराणसी की टीम ने घेराबंदी कर अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी स्थित लखनिया दरी के पास बरामद करने में सफलता पाई है। दस चक्का वाहन के कंटेनर में 80 बंडलों में लगभग आठ कुंतल तीन किग्रा गांजा आंध्र प्रदेेश से वाराणसी तस्करी के माध्यम से ले जाया जा रहा था। मुखबीर की सूचना पर सोमवार की शाम एसटीएफ द्वारा कार्रवाई की गई। मौके से मय वाहन गांजा सहित दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। जिनसे वाराणसी एसटीएफ द्वारा अहरौरा थाने में पूछताछ की जा रही है।
बताते चले कि पूर्वांचल में अंतरप्रांतीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। मामले की जानकारी सुरागरसी के बाद सकते में आई वाराणसी एसटीएफ की टीम ने पड़ताल शुरु कर दिया। सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे मुखबीर से मिली सूचना पर एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक पुनीत परिहार हमराही अमित श्रीवास्तव, शहजादा खां, गिरीश तिवारी सहित दस लोगों की टीम ने हनुमान पहाड़ी क्षेत्र के लखनिया दरी इलाके में घेराबंदी की तभी कंटनेर वाहन आता हुआ दिखाई दिया। वाहन को रोकर चेक किया तो पूछताछ के दौरान आंध्र प्रदेश से वाहन लाद कर वाराणसी ले जाने का वाहन स्वामी मलखान सिंह पुत्र फूलन सिंह दुल्हापुर गडिया बन्ना जिला मैनपुरी और चालक बृजेश कुमार सिंह को पकड़ा।