फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल तीसरे ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर- इलाहाबाद मार्ग पर बैरहवां के पास बुधवार की रात आठ बजे हुए ट्रक और आटो की टक्कर में तीसरे व्यक्ति ने भी गुरुवार की रात मंडलीय चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए थे। मृतक दो अज्ञात व्यक्तियों की पहचान विशाल निवासी पश्चिम बंगाल हावड़ा और मूलचंद्र 24 निवासी नई बस्ती जिगना के रूप में कर लिया गया था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर बथुआ से एक आटो सवारियों को लेकर जिगना की ओर जा रही थी। रात करीब आठ बजे आटो जैसे ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के बैरहवा मोड़ पर पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक ने आटो में टक्कर में मार दिया जिससे आटो में सवार विशाल और मूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए थे। सभी को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर लिया था। तीसरे घायल कमला शंकर 75 निवासी देवरी विंध्याचल ने गुरुवार की देर रात मंडलीय चिकित्सालय में दम तोड़ दिया।


जिगना। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द नईबस्ती में होली के दिन मातम पसरा रहा। बुधवार की शाम मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर कटरा कोतवाली क्षेत्र के बैरहवा के पास ट्रक द्वारा आटो मे टक्कर मारने से जिगना थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी मूलचंद 24 वर्ष पुत्र राम प्रसाद की दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक प्रतिदिन दैनिक मजदूरी करने घर से शहर जाता था और शाम वापस आता था। बुधवार के दिन भी मजदूरी करने गया था और शाम को घर लौटा था कि रास्ते में ही काल के गाल में समा गया। घर पर तीन वर्ष का पुत्र राजेश कुमार व पत्नी गेंदा देवी होली के लिए सामान लाने का इंतजार कर रहे थे कि मूलचंद्र तो सामान लेकर नहीं आया लेकिन उसके मौत की सूचना आ गई। पति की मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते बिलखते घटना स्थल की ओर चल दिए। होली के दिन लोगों ने होली नही मनाई। अबोध बालक बिलखती मां के पास गुमसुम खड़ा पिता को पूछता रहा। मां और बेटे अनाथ हो गए। इस घटना में बिहसड़ा खुर्द के यादवपुर गांव निवासी आटो चालक राजू पुत्र राजेंद्र 30 वर्ष, राजेंद्र पुत्र बंशीलाल 50 वर्ष पिता पुत्र व मुराजपुर गांव निवासी मिश्रीलाल 50 वर्ष के अलावा विन्ध्याचल थाना के गोड़सर पांडेय गांव निवासी सुशील पांडेय 40 वर्ष, पत्नी विनीता देवी 38 वर्ष तथा पुत्र कृष्णा 12 वर्ष घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें