चील्ह। क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव में रविवार की रात चमेला देवी कन्नौजिया के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में नकद समेत कपड़े और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
चमेला देवी कन्नौजिया कच्चे घर में बिजली के तारों में हुई शार्ट सर्किट के चलते रविवार की रात आग लग गई। परिवार के लोगों ने शोर किया जिसे सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू कर लिया लेकिन तबतक आग से घर में रखा कपड़ा नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान व मकान जल कर नष्ट हो चुका था। आग बुझने के घंटो बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि चमेला देवी ग्रामीणों के कपड़े धोकर जीविकोपार्जन करती है। आग की इस घटना में हजारों की क्षति होना बताया रहा है।