फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान में अबूझ हाल में लगी आग, एक लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनिज विभाग के बगल में स्थित मिठाई एवं नाश्ता पानी की दुकान में शनिवार की रात अबूझ हाल में आग लग गई। इस घटना में लगभग एक लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

नगर निवासी रामू जायसवाल शनिवार की रात सारे सामान को दुकान के स्टोर रूप में बंद करके घर चला गया था। देर रात अबूझ हाल में दुकान में आग लग गई। आग धीरे धीरे स्टोर रूम तक पहुंच गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी होने पर सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दुकान का मंजर देखकर हतप्रभ हो गया। उसने बताया कि स्टोर में 30 हजार रुपये की मिठाई रखी थी। इसके अलावा 15 हजार रुपये का नमकीन, घी, चीनी, आदि सामान रखा था। साथ ही 50 हजार रुपये का काउंटर भी जलकर नष्ट हो गया। गौरतलब है कि कचहरी परिसर में आए दिन गुमटियों में आग और चोरी की घटनाएं होती रही है। फिर भी पुलिस इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें