फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक चलता रहा ओवरलोड वाहनों कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही कार्रवाई से बचने के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिले में बुधवार की रात से गुुरुवार की सुबह तक अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। मड़िहान अहरौरा व चुनार इलाके में लगभग 45 वाहन बिना परमिट व ओवरलोड में पकड़े गए। जिनसे चार लाख आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से जिले के वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त रूख अपनाने के बाद जिले के अधिकारी सक्रिय हो गए हैै। सोनभद्र और जिले के खनन इलाकों से माल लाद कर जिले से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर अफसरों की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। खनिज, पुलिस एवं आरटीओ विभाग के अधिकारी बुधवार की शाम से ही ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने में जुट गए। मिर्जापुर सोनभद्र एवं मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर चले अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने सोनभद्र से आ रहे 36 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। इसके अलावा अहरौरा में तीन, सक्तेशगढ़ में दो ट्रक भी पकड़े गए। रातभर चली कार्रवाई के दौरान मड़िहान इलाके में 24 वाहन पकड़े गए। जिनके पास परमिट तो था लेकिन निर्धारित परमिट से अधिक माल लोड करना पाया गया। इसी प्रकार राजगढ़ में पकड़े गए ट्रक भी ओवरलोड पाए गए। सक्तेशगढ़ में तो बिना परमिट के ही चालक पटिया लोड कर ले जाते धरे गए। अहरौरा में पकड़े गए वाहनों के पास एमएम 11 परमिट था लेकिन निर्धारित से अधिक माल ट्रक पर लोड करना पाया गया। पकड़े गए सभी वाहन दस, 12 व 14 चक्का ट्रक हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई से न केवल वाहन स्वामियों में बल्कि खनन व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बीते दिनों अवैध खनन की शिकायत पाये जाने पर कई जिलों के अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। इसको देखते हुए जिले में अवैध खनन और परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। खुद आईजी सड़कों पर उतर कर वाहनों को चेक करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें