राजगढ़। चौकी क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने की तीन घटनाएं घटीं। जिसमें एक को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जबकि दो का इलाज राजगढ़ सीएचसी में चल रहा है। एक रात में तीन लोगों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव की प्रीती 20 वर्ष पत्नी मनोज ने पारिवाक कलह से तंग आकर शनिवार को अबूझ हाल में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अचेत होने पर उसे सीएचसी राजगढ़ में लाया गया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शनिवार की रात ही इसी गांव के महेंद्र कुमार 20 वर्ष पुत्र मुनीब ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के भावा डढ़िया गांव निवासिनी सकीना (33) भी संदिग्ध परिस्थिति में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गई।