फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चाकू के नोक पर महिला के घर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को थाने ले आई। इसके बाद उसे सीएचसी विंध्याचल भेज दिया।
विज्ञापन

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता बंगलुरू में रहता है। घर पर उसकी पत्नी रेखा देवी 38 वर्ष अकेले रहती है। इस समय उसके मकान के दूसरे मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए बांस की सीढ़ी लगाई गई है। बताया जाता है कि रात करीब साढ़े 12 बजे बास की सीढ़ी के सहारे तीन बदमाश घर के अंदर घुस गए। घर में सो रही रेखा ने खटखट होने पर जब आवाज लगाई तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आलमारी आदि खंगाल कर कुछ कीमती सामान भी ले गए। इसका विरोध करने पर चाकू से वार कर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता व उसके ससुर संगमलाल का आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। इस संबंध में विन्ध्याचल थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय ने कहा कि घटना की जांच हो रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें