फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत ं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रसूलागंज के पास गुरूवार को लगभग एक बजे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना में बाइक चालक व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायलों को नारायनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक नारायनपुर की ओर ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सरती बंजारेपुर थाना केराकत जिला जौनपुर निवासी मोहम्मद जाफर पुत्र इमरान 25 वर्ष अपने भाई मोहम्मद आमिर 15 वर्ष, पत्नी करिश्मा 22 वर्ष व पुत्र जमशेद नौ माह को बाइक पर बैठा कर कुदरागढ़ चुनार दरगाह मेला में शरीक होने जा रहा था। वह अभी रसूलागंज पहुंचा था कि पीछे से आ रही ट्रक ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे जाफर व उसका भाई दूर छिटक कर गिर गए। वहीं जाफर की पत्नी करिश्मा व बेटा सड़क पर गिर पड़े और ट्रक दोनों को रौंदती हुई नरायनपुर की ओर भाग निकली। ट्रक की चपेट में आने से पत्नी व पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोहम्मद जाफर व आमिर को पुलिस ने नारायनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने पर जाफर के घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका करिश्मा का मायका पड़ाव पर है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। इससे बाइक पर सवार सभी लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें