फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर रेलवे लाइन से रातभर राजधानी समेत अन्य ट्रेने गुजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात ट्रैक के 47 पेंडाल क्लिप निकाल लिए गए और इसी हाल में रातभर राजधानी और ट्रेनें गुजरती रहीं। सुबह पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी होने पर कीमैन अरुण कुमार ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान आ रही चंबल एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ दूर पहले ही रोक दिया गया। क्लिप लगवाने के बाद गाड़ी रवाना की गई। इस घटना के पीछे किसी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या नंबर 741 के करीब से अप लाइन की 47 पेंडाल क्लिप निकाल लिए गए। इससे पटरिया जर्जर हो गई। इसकी जानकारी किसी को नहीं होने के कारण रातभर राजधानी समेत अन्य सुपर फास्ट एवं मेल ट्रेनें इसी ट्रैक से गुजरती रहीं। संयोग था कि हादसा नहीं हुआ। सुबह छह बजे पेट्रोलिंग पर निकले कीमैन अरुण कुमार को इसकी जानकारी हुई। उसने अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंच गए और क्लिप लगाए जाने लगे। इसी बीच, हावड़ा से ग्यालियर जाने वाली चंबल एक्सप्रेस ट्रेन के आने की सूचना मिली। उसे अधिकारियों ने एक किलोमीटर पहले ही रोकवा दिया। इसके चलते चंबल एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। टीआई संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर आरपीएफ थाने पर दी गई है। कंपनी कमांडर रेलवे सुरक्षा बल सत्येंद्र कुमार यादव का कहना है कि अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें