फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन पर हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। बहन को जलाकर मार डालने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में इलाहाबाद के नैनी निवासी अमर चौरसिया पुत्र अशोक चौरसिया ने बहन के पति, सास व ससुर के खिलाफ हलिया थाने में शुक्रवार की देर रात तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों के विरुद्घ हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद जनपद के नैनी निवासी अशोक चौरसिया ने अपनी बेटी कंचन की शादी 18 वर्ष पूर्व हलिया थाने के रतेह चौराहा निवासी संजय के साथ की थी। शुक्रवार की सुबह मृतका के भाई अमर चौरसिया ने थाने में तहरीर देकर ससुर ,सास, पति के विरुद्ध हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया। बताया कि 11 जुलाई को जानकारी मिली कि मेरी बहन कंचन जल गई है। उसके ससुराल वाले उपचार के लिए स्वरूप रानी अस्पताल इलाहाबाद ले गए हैं। सुधार न होने पर वहीं एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उपचार के दौरान 11 जुलाई को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुर लालमनी चौरसिया, सास बुधनी तथा पति संजय ने बगैर मायके वालों को सूचना दिए उसके शव का दाहसंस्कार कर दिया। इसलिए मुझे आशंका है कि कंचन के ससुर सास और पति ने जलाकर उसको मार डाला है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सास बुधनी देवी, ससुर लालमनी व पति संजय के विरुद्ध हत्या सहित साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें