फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद पकड़े गए युवक को पुलिस ने छोड़ा, उठे सवालिया निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बराड़ा। सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पोस्ट पर पुलिस ने शुक्रवार को तस्कर को पकड़ तो लिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस कर्मचारी और आला अधिकारी यह कहते रहे कि युवक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी काम से बाहर गए हुए हैं, उनके आने पर ही मामला दर्ज होगा। लेकिन, बाद में कहा कि पकड़े गए युवक के पास कुछ नहीं था। ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठने लगी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले बच्चे की डीएसपी बराड़ा ने प्रशंसा करते हुए कहा था कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक युवक ने नशे के तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट कर नशा बेचने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की थी। उसने कहा था कि पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करती। हालांकि बराड़ा पुलिस ने रेड करके एक युवक को पकड़ लिया था। उस समय पुलिस को उससे संदिग्ध सामान भी मिला था। पुलिस शाम तक यह कहती रही कि मामला दर्ज होगा। थाना प्रभारी बाहर गए हुए हैं, उनके आने पर ही मामला दर्ज होगा। लेकिन, शाम होते होते मामला रफा दफा कर दिया गया। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को नशीला पदार्थ जरूर मिला लेकिन वह मामला दर्ज करने के लिए नाकाफी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं, थाना बराड़ा प्रभारी
सोशल मीडिया पर आई शिकायत के बाद पुलिस ने रेड की थी। युवक को हिरासत में भी लिया गया, लेकिन उसके पास से नशीला पदार्थ नहीं मिला। उसे छोड़ दिया गया। पुलिस उस पर नजर बनाए हैं। अगर नशा बेचता पाया गया तो कार्रवाई होगी।
-कर्ण सिंह, बराड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें