फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही बेटे को केरोसिन डाल कर जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। क्रोध में आ कर कोई मां अपने ही बच्चे को आग के हवाले कर सकती है ऐसा कम ही सुनने में आता है लेकिन रैपुरिया गांव में ऐसा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने ही पुत्र के ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में बुधवार की सुबह रज्जो देवी ने अपने ही 11 वर्षीय बच्चे प्रदीप के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर उसे जलाने की कोशिश की। बच्चे का कसूर केवल इतना था कि वह पड़ोसी के बच्चे से मांग कर उसकी साइकिल चला रहा था जो उसके हाथ से गिर कर टूट गई। इसके एवज में उसकी मां रज्जो देवी को पड़ोसी को साइकिल बनवाने की कीमत दो सौ रुपये चुकानी पड़ी। इससे रज्जो देवी इतने क्रोध में आ गई कि अपनी ही कोख से पैदा हुए बेटे को केरोसिन डाल कर आग के हवाले कर दिया। इससे बच्चे का सीना बुरी तरह जल गया है। गांव के किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जले हुए बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले आई। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें