फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इलाहाबाद के नैनी में आयोजित एक रिश्तेदारी की शादी समारोह में शामिल होने गए लालगंज के पशु चिकित्सालय में तैनात एक फार्मासिस्ट की हर्ष फायरिंग में गोली लगने से शुक्रवार की रात मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोमराम मच गया। सभी भागकर इलाहाबाद पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज स्थित विलासी की गली मोहल्ला निवासी सदानंद यादव (40) पुत्र लल्लू पशु चिकित्सालय लालगंज में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को इलाहाबाद के नैनी में रहने वाले एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। रात को बारात में हो रही हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली सदानंद को लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सदानंद को गोली लगने की खबर लगते ही बारात में हड़कंप मच गया। सभी आनन फानन में सदानंद को इलाहाबाद के स्वरूपरानी चिकित्सालय में ले गए। वहां उपचार के दौरान शनिवार की भोर सदानंद ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार सदानंद को तीन संतान है। इसमें सबसे बड़ी नौ साल की लड़की अंजली, बेटा मृत्युंजय आठ वर्ष तथा ढाई साल की सबसे छोटी बेटी सोना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें