फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बीते, नहीं मिला बदमाशों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार तीन हत्याओं के बाद लबे सड़क 40 हजार की लूट से लोग सहम गए हैं। अपराधी अपने बुलंद हौसलों के साथ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस पेट्रोलपंप पर हुई डबल मर्डर की घटना का खुलासा करने में विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के दक्षिणी छोर पर कछवां राजातालाब मार्ग पर कोहड़िया गांव के पास बीते दस जुलाई की रात अज्ञात हौसलाबुलंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप को बंद कर सो रहे मैनेजर और सेल्स मैन की गला रेत कर निर्मम हत्या कर चार लाख रुपये लूट लिया था। पुलिस को चकमा देने की नीयत से बदमाश सीसी टीवी कैमरा भी उखाड़ कर लेते चले गए। इस घटना के चार दिन बीतने के बाद स्थानीय पुलिस की तीन टीमें और वाराणसी की क्राइम ब्रांच की टीम हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने वालों के आसपास भी नहीं पहुंच पाई है। इसे क्षेत्रीय लोग पुलिस की बड़ी विफलता मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस छोटी मोटी घटनाओं का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपा रही है। इस घटना में अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा तभी पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बुधवार की रात ड्रमंडगंज घाटी में एक परिवार के लोगों को हाईवे पर रोक कर उनसे 40 हजार रुपये नगद और पांच मोबाइल फोन लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाश पीड़ित परिवार के लोगों की गाड़ी की चाभी भी अपने साथ ले भागे ताकि कोई पीछा नहीं कर सके। इस घटना के विरोध में ड्रमंडगंज के लोगों ने चक्काजाम भी किया लेकिन पुलिस उन्हें समझा कर चक्का जाम समाप्त कराने में सफल रही। बावजूद इसके पुलिस घटना के लगभग 48 घंटे बीत जाने के बाद भी लुटेरों के आसपास नहीं पहुंच सकी। बीते पखवारे में बदमाशों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर जो प्रश्चचिह्न लगाया है उससे अभी जिले की पुलिस उबर नहीं पाई है। व्यापारी वर्ग में धीरे धीरे दहशत घर कर रही है। उनका कहना है कि जिले में रात में कब कौन सी आपराधिक घटना घट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें