फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते लेकर दो पक्षो में चला लाठी डंडा, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विन्ध्याचल। गैपुरा चौकी क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडा व धारदार हथियार चला। जिसमें दोनों पक्षों से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराते हुए सभी को जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लालदेई बिंद व निरमा देवी के बीच रास्ते से लेकर गाड़ी ले जाने को लेकर काफी दिनों से विवाद होता चला आ रहा है। शनिवार को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। जिसमें एक पक्ष से सूरज बिन्द 20 वर्ष, लालदेई 50वर्ष, श्यामलाल 45 वर्ष, जिलाजीत 45 वर्ष, चम्पा देवी 40 को गम्भीर चोटे लगी है। वहीं द्वितीय पक्ष के निरमा देवी 36 वर्ष, सतीष 22 वर्ष, शान्ति देवी 30 वर्ष, अनिल 30 वर्ष घायल हुए है। दोनो पक्षो के चम्पा देवी व निरमा देवी को सिर में गंभीर चोटे आने के कारण उन्हे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें