जमालपुर। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने रविवार को थाने में लिखित तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 बी के तहत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सोनी देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी चंदन शुक्रवार की देर शाम खाना बनाते समय गैस से संदिग्ध परिसम्थितियों में गंभीर रूप से जल गयी थी और इलाज के दौरान शनिवार की सुबह शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय वाराणसी में मौत हो गयी थी। डोहरी गांव निवासी मृतका के भाई जोगेश ने थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए अपनी बहन की हत्या किए जाने की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।