फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने चार के खिलाफ दहेज हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव में तीन दिन पहले विवाहिता की मौत ने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। पीएम रिपोर्ट में घटना का कारण आग लगने तो मायके पक्ष दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। रविवार को मृतका के भाई प्रमोद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी उचेठा-औराई ने पति करुणेश सिंह, सास और दो जेठ के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप लगाया कि 15 वर्ष पूर्व बहन मंजू देवी की शादी चहरपुर निवासी करुणेश सिंह के साथ हुई थी। उपहार स्वरुप 65000 रुपये व गृहस्थी के सामान दिया गया था। शादी में दहेज कम मिलने और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित किया गया और अंतत: उसे जलाकर मारा गया। वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आग लगने से विवाहिता की मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें