चील्ह। थाना क्षेत्र के मवैया गांव में मंगलवार की सुबह हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार चील्ह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मवैया गांव निवासी लक्ष्मण यादव और राम संजीवन के परिवार की महिलाओं के बीच में सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसे लेकर मंगलवार की सुबह राम सजीवन के परिवार के लोगों ने भारी संख्या में लाठी डंडा लेकर के लक्ष्मण यादव के परिवार के ऊपर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में लक्ष्मण यादव (62) उनका बेटा कमलेश यादव (35) उसकी पत्नी मीरा देवी (60) घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चील्ह पर कराया गया। लक्ष्मण यादव ने राम सजीवन, लवकुश, नन्हकू, अनिता देवी के खिलाफ चील्ह थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।