फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र विजयपुर ने चलाया बिजली चोरी के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत बिजली विभाग ने गैपुरा चौराहा, विजयपुर, बलापुर, डेरवा में बिजली अवर अभियंता रमन चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी कारवाई की। जिसमे विद्युत विभाग ने उन लोगों पर कार्यवाई किया है जो बिना अनुमति के बिजली ये अवैध कार्य कर रहे थे।अभियान में चार के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाई किए जाने से बिजली चोरी करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि विजयपुर निवासी रामा बिंद द्वारा बिना संयोजन लिये आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। गुलाम हुसैन विजयपुर के परिसर पर एयर कंडिशन सैलून चलाया जा रहा था। महेश दत्त तिवारी, गोपाल मौर्या समेत अन्य कई लोगों पर बिजली की चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। अवर अभियंता ने समस्त मकान मालिकों को चेतावनी दी कि मकान किराये पर देने से पहले वैध संयोजन स्वीकृत करा लें। साथ ही समस्त जनमानस से अनुरोध किया कि जिन्होंने अब तक घरेलू संयोजन नही स्वीकृत कराया है केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सौभाग्य के अंतर्गत उपकेंद्र विजयपुर पर संपर्क कर संयोजन स्वीकृत करा लें। यह संयोजन पूर्णतया नि:शुल्क है। जांच के दौरान संयोजन न मिलने पर कठोर से कठोर कारवाई की जायेगी। इस दौरान संविदा कर्मी बीरेंद्र,वैरागी आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता द्वारा बताया गया कि बकायेदारों एवं बिजली चोरों के विरुद्ध यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें