फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाभार्थियों पर गबन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर और दलापट्टी गांव में प्रधानमंत्री आवास की धनराशि गबन करने के आरोप में तीन लाभार्थियों के विरुद्घ सोमवार को चील्ह थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। आरोप है कि इन तीन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए मिले पहली किस्त के कुछ रुपये का गबन कर लिया जिससे अभी तक आवास का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विकास खंड कोन के जगदीशपुर गांव निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी परदेशी तथा सीता देवी पत्नी चेखुरी और इसी ब्लॉक के दलापट्टी गांव निवासी पप्पू यादव पुत्र कल्लू यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2015-16 में आवास मिला था। आवास निर्माण के लिए इनके खाते में शासन की ओर से एक लाख 30 हजार रुपये में भेजे गए थे। धनराशि खाते में आने पर तीनों लाभार्थियों ने आवास बनवाने के लिए नींव की खोदाई करा कर नींव का निर्माण कर लिया। इसके बाद कोई काम नहीं कराया। जब ब्लॉक की तकनीकी सहायक टीम जांच करने पहुंची तो आवास अधूरा पा कर नाराजगी जताई। जब पूछताछ की तो सभी ने जांच टीम को वहां से भगा दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने पर प्रभारी बीडीओ एवं डीसी मनरेगा अलय कुमार मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया। बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने तीनों के विरुद्घ सरकारी धन को गबन करने का आरोप लगाते हुए चील्ह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें