फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर में घंटो जाम रहा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। मेंहदीपुर चौराहे के पास शुक्रवार की मध्यरात्रि गिट्टी लदे ट्रक को सोनभद्र से आ रहे एक अन्य ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में एक ट्रक असंतुलित होकर पुलिया के पास फंस गया। इससे अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर घंटों तक जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को किनारे कराया तब जाम खुल पाया। घटना के दौरान एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन

चंदौली के चहनियां निवासी सजीवन (35) सोनभद्र से दस चक्का ट्रक पर गिट्टी लाद कर चुनार की तरफ़ जा रहा थान शुक्रवार की देर रात दो बजे जैसे ही मेंहदीपुर चौराहे के पास पहुंच कर ट्रक को मोड़ रहा था कि तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे एक ट्रक पुलिया के पास फंस गया। अन्य ट्रक चालकों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को निकाल कर निजी चिकित्सालय इलाज के लिए भेजवाया गया। इस दौरान अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें