फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मी लाइनमैन की करेंट से मौत , परिजनों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी गांव में शनिवार दोपहर पोल पर चढ़कर बिजली बना रहा एक लाइनमैन अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से करेंट की चपेट में आ गया। उसकी पोल से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार वाले और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गैपुरा-जोपा मार्ग पर जाम लगा दिया। वे मुआवजा देने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन हफीजुर रहमान एवं एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी ने समझा बुझाकर साढ़े चार बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नदिनी गांव निवासी विदुल सरोज (23) अर्जुनपुर वितरण उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर काम कर रहा था। शनिवार को करीब साढे 11 बजे दिन एक अन्य सहयोगी के साथ वह शट डाडन लेकर नदिनी गांव के सडक के पास 11 हजार वोल्टेज के पोल पर चढ़ कर तार जोड़ रहा था कि अचानक पावर हाउस के कर्मचारी ने आपूर्ति चालू कर दी। वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गया और पोल से नीचे गिर गया। जब तक लोग उसे किसी चिकित्सालय ले जाते तबतक उसने दम तोड़ दिया। वह चार भाइयों मे सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी की मौत बीमारी से तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी दो लड़कियां और एक लड़का है जो चार से छह वर्ष के बीच के। विदुल की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। स्थानीय पुलिस ने समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। वरिष्ठ अधिकारियों के मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद लोग जाम समाप्त करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें