फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज से दुकान बंद कर घर आ रहे एक सराफा व्यवसायी को देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर के पास शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर व्यवसायी पर आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर लालगंज थानाध्यक्ष प्रमोद यादव पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाया।
विज्ञापन

संजय सोनी पुत्र रमेशचंद्र स्वर्णकार निवासी विजयपुर कोठी मिर्जापुर शनिवार की शाम साढ़े छह बजे लहंगपुर से अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने हाकी से हमला कर दिया। तभी एक ट्रक आ गई। गाड़ी धीमी होने पर संजय ट्रक में लटक गया तो आरोपियों ने पिस्टल से दो फायर कर उसे गोली मारने का प्रयास किया। संजय के मुताबिक दस दिन पहले किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। उसी का हाथ हो सकता है या फिर छिनैती की नियत से यह कार्य हुआ है। जानकारी होने पर लालगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और संजय को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। देहात कोतवाली के प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि मामला जमीनी विवाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें