पड़री। थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव में गुरुवार की रात बिजली का खुला तार बिछाकर एक साड़ को मारने की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होेंनें खूब हंगामा किया और गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पड़री थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने साड़ का पोस्टमार्टम कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कम्हारी गांव निवासी दया शंकर पाठक के अनुसार गुरुवार की रात गांव के ही डाक्टर व सुभाष पुत्रगण छन्नू तथा गणेश पुत्र अकबर ने क्षेत्र में घ़ुम रहे एक छुट्टा साड़ को मारने के लिए घिनौनी हरकत की। आरोपियों ने अपने खेत में बिजली का खुला तार बिछा दिया। जिसमें फंसकर साड़ करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जो निंदनीय कार्य है। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करने लगे। तीनों के विरुद्घ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पड़री थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि एक आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष की तलाश जारी है। उधर आरोपियों कहना है कि सिंचाई के लिए खुला तार ले जाया गया था। जिसमें साड़ फंस गया और उसकी मौत हो गई।