ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज संस्कृत महाविद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से सोमवार की रात लगभग दस बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही उसके शव का दाह संस्कार कर दिया।
देवहट खरखट निवासी अमरजीत कोल (40) लहुरियादह इलाके में किसी काम से गया था। सोमवार की रात करीब दस बजे वह घर आ रहा था। जैसे ही रीवा मिर्जापुर मार्ग के ड्रमंडगंज स्थित संस्कृत महाविद्यालय के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज धनंजय पांडेय पहुंचे और घायल को सीएचसी भिजवाया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।