फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति पर आवास निर्माण के पैसे में कमीशन न देने पर लाभार्थी को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। देहात कोतवाली के चितावनपुर गांव निवासी मेवालाल साहू ने पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पति परवेज खान समेत चार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाम पर आवास निर्माण के लिए पहली किस्त का पैसा खाते में आया था जिसे निकालनेे के लिए वह त्रिवेणी बैंक शाखा समोगरा में 15 अप्रैल को गया था। जहां प्रधानपति पहले से मौजूद था। उसने पत्नी से रुपया निकालने वाले फार्म को भरवा कर हस्ताक्षर करा लिया और पास बुक भी ले लिया। बैंक से रुपया मिलने पर मेरी पत्नी ने पैसा मुझे दे दिया। जिसे लेकर बाहर निकला तो प्रधानपति ने जबरन दस हजार रुपया छीन लिया। कहा कि जितनी बार आवास निर्माण का पैसा आएगा हर किस्त में दस हजार रुपया कमीशन देना होगा।
विज्ञापन

सौंपे गए प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया कि 17 जून को वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ले में सामान खरीदने आया था। वहां पहले से मौजूद प्रधान पति समेत कुछ अन्य लोगों ने मारने पीटने लगे। कहाकि कमीशन का पैसा नहीं दोगे को जान से मार दिया जाएगा। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया तो वह घर आ पाया। शिकायतकर्ता ने आरोपी प्रधान समेत चारों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इस दौरान इसके साथ दशरथ साहू, मेवालाल, सेवालाल, शिवलाल, राजेश साहू, बृजलाल, आदि मौजूद रहे। उधर प्रधान पति परवेज खान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि मेवालाल समेत कुछ अन्य लोग चुनावी रंजिश के चलते मुझे परेशान कर रहे हैं। उन्होंने व्यापार करने के लिए 35 हजार रुपया कर्ज लिया था। जिसे मांगने पर विवाद कर रहे हैं। जहां तक आवास निर्माण के लिए आए हुए पैसे में कमीशन मांगने की बात है तो यह सारे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें