फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर पिकअप के धक्के से घायल युवक की रात मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो अन्य घायलों को इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नदौली गांव निवासी 23 वर्षीय मनोज पुत्र शीतला, महेशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय पिंटू खान और 24 वर्षीय नवीन के साथ बाइक से बाजार सब्जी लेने गया था। सब्जी लेकर वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में दुर्जनीपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप सवार ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पिकअप सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में मनोज की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें