फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैलहट/ पड़री। विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
कैलहट, रामकृपाल (54)पुत्र राम सागर एवं स्कंध स्वामी नारायण( 24) पुत्र संतोष सिंह ग्राम मड़िया , थाना चुनार मंगलवार की रात को अपनी मोटरसाइकिल से वाराणसी से अपने घर मढ़िया जा रहे थे। जैसे ही कैलहट पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के नीचे आ गए ।रामकृपाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,जबकि स्कंध स्वामीनारायण को गंभीर चोट आई। घायल स्कंध स्वामी को पुलिस ने कैलहट के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया। घायल की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रामकृपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पड़री,थाना क्षेत्र के डगमगपुर स्थित डीवीएल कम्पनी के समीप बुधवार को ऑटो पलटने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के सम्बंध में बताया गया कि ऑटो पर सात लोग सवार होकर पड़री थाना क्षेत्र के तोसवां गांव में बारात से वापस लौट रहे थे। लौटते समय आटो एक ड्रम से टकराकर असन्तुलित होकर पलट गई जिससे उसमें बैठे चुनार थाना क्षेत्र के भेड़ी कुसुमी निवासी कारणजीत उम्र 30 वर्ष पुत्र कैलाश व बहेरा चुनार निवासी रामा उम्र 65 वर्ष पुत्र घुटरू व पेब्बर उम्र 68 वर्ष पुत्र शिवदास गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी व एस आई अनिल विश्वकर्मा, कास्टेबल प्रमोद यादव व सीताराम यादव ने मौके पर पहुँचकर घायलों को तत्काल चुनार हॉस्पिटल भिजवाया। इसी प्रकार इसी थाना क्षेत्र के ढाढ़ीराम रोड पर इंडिको कार व बाईक में टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के सम्बंध में बताया गया पड़री थाना क्षेत्र के महुआरी के नगहट गांव निवासी सुरेश कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र राजबली 7 बजे घर से वाराणसी ट्रामा सेन्टर में भतीजी को देखने जा रहे थे। जैसे ही ढाढ़ीराम रोड पर आये तो सामने से आ रही इंडिको कि चपेट में आ गये। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पड़री साजिद सिद्दीकी ने मौके पर पहुँचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें