फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरबी कर्मियों ने मासूमों के साथ भटकी महिला को पहुंचाया थाने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। मध्य प्रदेश के भभुआ जिले के सगरा गांव निवासी महिला भटककर हलिया थाना क्षेत्र के सगरा गांव पहुंच गई। सोमवार की रात उसने अपने बच्चों के साथ एक घर में रात गुजारी। सुबह लोगों ने यूपी 100 डायल को फोन कर सूचना दिया। पीआरवीकर्मी महिला को थाने ले आए। उससे बात कर उसके परिजनो को सूचना दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिला निवासीनी पिंकी अपने पति पुनिया के साथ राजस्थान जयपुर में काम करने गई थी। वहां से पति किसी कार्य से 10 दिन पुर्व अपने घर चला गया था। पत्नी वोट डालने के लिए शनिवार को गाड़ी से बैठकर बच्चों के साथ घर जा रही थी। प्रयागराज के पहले उसे नींद लग गई। वहां उसे गाड़ी बदलना था। सोमवार की भोर तीन बजे मिर्जापुर स्टेशन पर उतरने पर वह बाहर रोडवेज पर आई। बस चालक को भभुआ के सगरा गांव जाने की बात कही। प्राइवेट गाड़ी वाला उससे किराया लेकर उसे हलिया के सगरा गांव उतार दिया। रात में हलिया के सगरा गांव पहुंचने पर वह बच्चों के साथ भटकने लगी तो एक परिवार ने अपने घर में जगह दिया। रात में वह अपने पुत्र आठ वर्षीय अश्विन, छह वर्षीय अंशिला, चार वर्षीय आरुष, दो वर्षीय अंजलि के साथ वहां रात गुजारा। सुबह लोगों ने यूपी 100 डायल को सूचना दिया। पीआरवीकर्मी उसे थाने ले गए। जहां से उसके परिनजो को फोन कर सूचना दिया गया। परिजन उसे लेने के लिए घर से चल दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें