जमालपुर। हाईकोर्ट के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार चुनार ओमप्रकाश पांडेय ने बाजार में अवैध रूप संचालित पैथालॉजी सेंटरों पर छापा मारा। सूचना लीक होने पर टीम को मायूसी हाथ लगी।
बता दें कि तहसीलदार की छापेमारी की सूचना पर बाजार में संचालित पैथालॉजी सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पैथालॉजी संचालक अपने-अपने सेंटर को बंदकर मौके से फरार हो गए। बाजार में संचालित पैथालॉजी सेंटर यूपी पैथोलॉजी, एपेक्स पैथोलॉजी, अभिषेक बायोनिक्स सेंटर और सरिता पैथालॉजी सेंटर संचालित है। तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश पर पैथालॉजी सेंटरों की जांच की जा रही है।