फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, लाखों का जला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कठवार गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में शुक्रवार को आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों और दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लगभग तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कठवार गांव निवासी प्रभात त्रिपाठी के खपरैल में मकान में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते ही पूरे मकान में आग फैल गई। मकान में रखा सामान धू धू कर जलने लगा। जानकारी होने पर परिजन शोरगुल मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सभी आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तबतक मकान में रखा अनाज, भूसा, कपड़ा आदि सामान जल कर नष्ट हो गया था। अधिवक्ता अरुण त्रिपाठी की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से आग बुुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें