फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटपीट कर किया हत्या, बहू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के मुल्हवा गांव में बुधवार की रात कुत्ते का शव दरवाजे पर फेंकने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पीट-पीट कर एक महिला की हत्या कर दी। बीच बचाव में पहुंची उसकी बहू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुल्हवा गांव निवासी रामप्रसाद के दरवाजे पर किसी ने मृत कुत्ते को फेंक दिया था। इसकी जानकारी होने पर रामप्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी (55) नाराज होकर कुत्ते को मारकर फेंकने के आरोप में कुछ लोगों के प्रति आपत्तिजनक बातें बोलने लगी। इसी बीच गांव निवासी गिरजाशंकर के परिवार के लोगों को उसकी बातें बुरी लगने लगीं। पूछताछ करने पर महिला ने कहा कि अगर उनको उसकी बातें खराब लग रही हैं तो इसका मतलब है कि उन्हीं लोगों ने कुत्ते को मारकर उसके दरवाजे पर फेंका है। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार मामला बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर आए और महिला को तबतक पीटते रहे। महिला जब गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई तो उसे मारना पीटना छोड़ दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई मुन्नी की बहू कल्लो देवी (35) पत्नी रामकेश को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर घायलों को पीएचसी पड़री ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महिला को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें