फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने एनाआरएचएम घोटाले की फाइलों को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के घोटालों की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने दवाओं की खरीद का विवरण तलब किया है।
सीएमओ डा. उमेश यादव से वर्ष 2009-10 तथा 2010-11 के दौरान जिला महिला चिकित्सालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दवा क्रय एवं वितरण का रजिस्टर और बिल के साथ फामासिस्टों को भेजने को कहा है। उनको छह से 13 सितंबर के बीच हाजिर होने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में एनआरएचएम के तहत वर्ष 2009 से 11 बीच दवाओं खरीद और योजना के प्रचार पर खर्च हुई रकम के दुरुपयोग की सीबीआई जांच कर ही है। सीबीआई लखनऊ टीम इस सिलसिले में तीन सितंबर को मिर्जापुर आने वाली थी। किसी कारणवश टीम आई तो नहीं लेकिन अब सारा विवरण तलब कर लिया है। सीबीआई लखनऊ के निरीक्षक पीके सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा.उमेश यादव को पत्र लिखकर जिला महिला चिकित्सालय व समस्त सीएचसी, पीएचसी पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट को वर्ष 2009-10 व 2010-11 के दौरान औषधि खरीद व वितरण, स्टाक बुक व रजिस्टर तथा अन्य संबंधित बिल बाउचर के साथ हजरतगंज स्थित पुलिस अधीक्षक सीबीआई कार्यालय हाजिर होने के कहा है। सीबीआई ने छत सितंबर को चील्ह,सीखड़ तथा पड़री के फार्मासिस्ट को रिकार्ड की फाइलों के साथ बुलाया है। सात को जमालपुर, गुरसंडी तथा विजयपु र के फार्मासिस्ट को, आठ सितंबर को हलिया, पटेहरा व चुनार पीएचसी सीएचसी के फार्मासिस्ट को बुलाया है। दो दिनों के बाद 11 सितंबर को लालगंज, मड़िहान व अहरौरा, 12 को विंध्याचल, राजगढ़ व कछवां तथा 13 को चुनार सीएचसी व जिला महिला चिकित्सालय के फार्मासिस्टों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें