फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। 29 जुलाई को चुुनार से चोरी हुई ट्रक को क्राइम ब्रांच एवं चुनार पुलिस ने बिहार से बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई ट्रक, घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। ये बाते पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोबा निवासी अनिल कुमार अपनी ट्रक पर सरसो लादकर बिहार जा रहा था। 29 जुलाई को चुनार के चचेरी मोड़ पर ट्रक खड़ा कर खाना बना रहा था। इसी दौरान कुछ लोग बोलेरो से आए और अनिल से बात करने लगे। इसी बीच उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसे अपने बोलेरो में बैठाकर उसकी ट्रक चुरा ले गए। चालक को मिर्जापुर बनारस के बार्डर पर छोड़ने के बाद ट्रक लेकर चले गए। होश में आने पर चालक ने अगले दिन चुनार कोतवाली में इसकी सूचना दी। चुराए गए ट्रक के चेसिस नंबर को बदलकर उसका फर्जी कागजात तैयार करवाते हुए उसके डाले को ऊचा कर दिया गया था। ताकि कोई इसको पहचान नहीं सके। इसके बाद उसे बिहार बेचने के लिए ले गए थे। इसकी जानकारी होने पर सीओ चुनार सुधीर कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी रामस्वरूप वर्मा तथा चुनार कोतवाल कमलेश पाल की अगुवाई में दो टीमे गठित की गई। टीमे सुराग रसी में लगी थी कि सूचना मिली कि चोरी हुई ट्रक को आरोपी बिहार में बेचने वाले है। जानकारी होते ही टीम बिहार पहुंची और ट्रक को बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यहीं नहीं घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में रामानंद उपाध्याय पुत्र जगदीश निवासी कजरी चैनपुर जिला कैैमूर भभुआ बिहार, सत्येंद्र पटेल पुत्र पोतन निवासी पिड़खीर जमालपुर, कल्याण सिंह उर्फ मिंटू पटेल पुत्र रामचंदर निवासी हनुमान नगर जमालपुर, सुरेंद्र पटेल पुत्र बुल्लूराम सिंह निवासी दर्रा अदलहाट, कददे आजम उर्फ कादे पुत्र फकरे, आशु सिददी पुत्र शहशांह निवासी निवासी र्स्टन बाजार कसाई मोहल्ला मुगलसराय जनपद चंदौली तथा विजयी सिंह पुत्र परमा सिंह निवासी गौरी थाना बबुरी जनपद चंदौली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें