फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृह कलह से उब वृद्घा ने मौत को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवा थाना क्षेत्र के नयापुरा हासीपुर फुलहा में शुक्रवार की रात संपत्ति विवाद को लेकर चल रहे गृह कलह से ऊब कर सुधा देवी (65) पत्नी ज्ञान शंकर पांडेय उर्फ वकील ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने संदिग्ध हाल में मौत होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञानशंकर पांडेय की दो शादी हुई है। पहली पत्नी से बड़ा बेटा ओमशंकर पांडेय है जो अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। बड़ा बेटा अपने हिस्से के खेत मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची यूपी हंड्रेड पुलिस ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन सुधा देवी बड़े सौतेले बेटे को कुछ भी नही देना चाहती थी। पहली पत्नी के निधन के बाद ज्ञानशंकर ने दूसरी शादी सुधा देवी से की थी जिससे एक लड़का है। सुधा बड़े लड़के को कुछ भी नहीं देना चाहती थी। इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। इसी को लेकर घर में सास व बहू के बीच हुए विवाद से नाराज होकर सुधा देवी ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक सुधा उठकर बाहर न निकली तो ज्ञानशंकर पांडेय उसके कमरे में गए दो देखा कि वह फंदे से लटक रही है। उन्होंने तत्काल उसे उतारा लेकिन तबतक सुधा की मौत हो चुकी थी। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दूसरी मंजिल की छत पर बने एक कमरे में सुधा की फंदे से लटकती लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें