फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल आपरेटरों से वसूली के लिए आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के बकायेदार 34 केबिल आपरेटरों को तहसील प्रशासन ने आरसी जारी किया है। इन केबिल आपरेटरों पर मनोरंजन कर का 25.54 लाख रुपये बकाया है। अप्रैल 2018 तक के बकाए मनोरंजन कर की वसूली के लिए 34 केबिल आपरेटरों की सूची मनोरंजन कर विभाग ने जिलाधिकारी को सौंपी थी। डीएम के निर्देश पर तहसील के माध्यम से वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। विभाग की कार्रवाई से बकायेदार केबिल आपरेटरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मनोरंजन कर विभाग के बकायेदार जिन केबिल आपरेटरों को आरसी जारी किया गया है, इनमें रतन मोहन विंध्याचल 15 हजार, धीरज सिंह 23 हजार, धनश्याम उपाध्याय भैसहिया टोला पर सात हजार, राम दास कोटवा पर 16 हजार, चंद्रावती पुरानी अंजही 29 हजार और 68 हजार, पंकज मिश्र पुरानी दशमी एक लाख 15 हजार, अजय कुमार द्विवेदी विंध्याचल एक लाख 15 हजार, शकील अहमद तरकापुर तीन हजार, संजय कुमार रानीबाग 12 हजार रुपये बकाया है। इसी प्रकार किशन वर्मा वासलीगंज 41 हजार, दीपक गुप्ता घंटाघर तीन लाख 45 हजार, राजन यादव विजयपुर कोठी एक लाख 66 हजार का बकाया है। वहीं चंदन विश्वकर्मा पहाड़ी 24 हजार, महेश सोनकर पहाड़ी 30 हजार, शकील अहमद तरकापुर 83 हजार, सुभाष सोनकर जसोवर पहाड़ी 14 हजार, अफरोज उर्फ पप्पू बड़ी बसही एक लाख 84 हजार, फजरूल हक वासलीगंज 17 हजार, संजय जायसवाल रानीबाग 49 हजार, राजन यादव विजयपुर कोठी तीन लाख 13 हजार, जय किशन मिश्र घंटाघर एक लाख 37 हजार, शकील अहमद तरकापुर दो लाख 92 हजार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव पुरानी अंजही 14 हजार, मोहम्मद हसन छोटा मिर्जापुर 37 हजार, देवेंद्र कुमार मोर्चाघर 18 हजार, इसरारूल हक मोर्चाघर 63 हजार, गोपाल दास अग्रहरी चौबे टोला 60 हजार, पंकज मिश्रा पुरानी दशमी 31 हजार और दिलीप कुमार सिंह चुनार पर 31 हजार रुपये मनोरंजन कर बकाया है। इनसे वसूली की कार्रवाई तेज हो गई है।
इनसेट
केबिल आपरेटरों पर मनोरंजन कर विभाग का बकाया है जिसकी वसूली की प्रक्रिया चल रही है। सभी केबिल आपरेटर बकाया मनोरंजन कर को समय से जमा करें।- प्रतुल कुमार, मनोरंजन कर अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें