मिर्जापुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से कछवा क्षेत्र के आशुतोष ईट उद्योग भट्ठे पर कार्य कर रहे श्रमिकों के बीच क्षय रोग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में कछवा सीएचसी के कर्मचारी समरेंद्र कुमार द्वारा टीबी के लक्षण वह रोग से बचाव करने के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर श्री सतीश शंकर यादव द्वारा उपस्थित लोगों को इस जानलेवा बीमारी के गंभीरता के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए उन्हें बताया कि सरकार द्वारा इस रोग को 2025 तक भारत देश से पूर्ण रूप में समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो पर टीबी का निशुल्क जांच एवं इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही साथ अब हर टीबी रोगी को पूरे इलाज के दौरान खानपान हेतु रुपया 500 दिए जाने का भी प्राविधान अनिवार्य कर दिया है। सतीश यादव ने भी संबोधित किया। उक्त आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कछवा सीएचसी के प्रदीप कुमार के साथ-साथ भट्ठा मालिक श्री मणि शंकर सिंह उपस्थित होकर अपना सराहनीय योगदान प्रदान किए।